समसेर पैक्स अध्यक्ष बने गांधी

बहादुरगंज (किशनगंज) : पैक्स चुनाव के तहत प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित टाउन हॉल में आयोजित मतगणना में आये परिणाम में समेशर पैक्स अध्यक्ष के लिए गांधी सिन्हा निर्वाचित हुए. जबकि दूसरे पंचायत निसंदरा पैक्स में अबु नसर आलम ने कांटे की टक्कर के बीच आखिरकार बाजी मार ली. पैक्स चुनाव परिणाम में समेसर पंचायत से […]
बहादुरगंज (किशनगंज) : पैक्स चुनाव के तहत प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित टाउन हॉल में आयोजित मतगणना में आये परिणाम में समेशर पैक्स अध्यक्ष के लिए गांधी सिन्हा निर्वाचित हुए.
जबकि दूसरे पंचायत निसंदरा पैक्स में अबु नसर आलम ने कांटे की टक्कर के बीच आखिरकार बाजी मार ली. पैक्स चुनाव परिणाम में समेसर पंचायत से विजयी प्रत्याशी गांधी प्रसाद सिन्हा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तैयब आलम को 208 मतों के अंतर से हरा दिया. वहीं निसंदरा में अबु नसर ने अपने प्रतिद्वंद्वी अमीरुल को कड़ी टक्कर में महज 15 वोट से पराजित कर दिया. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शशि भूषण सुमन ने विजयी रहे दोनों पैक्स अध्यक्षों को प्रमाण पत्र सौंपा. पर्यवेक्षक के तौर पर कि शनगंज सीओ रमन कुमार व थानाध्यक्ष विजय कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










