ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान नव निवाहिता ने की आत्महत्या

Published at :07 Mar 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान नव निवाहिता ने की आत्महत्या

बहादुरगंज : ससुरालवालों की प्रताड़ना से आजिज आकर सात माह पूर्व में ब्याही गयी 18 वर्षीया विवाहिता ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली. घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के निसन्दरा गांव में बीते सोमवार की देर रात्रि के दौरान घटित हुई है.सूचना पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के […]

विज्ञापन

बहादुरगंज : ससुरालवालों की प्रताड़ना से आजिज आकर सात माह पूर्व में ब्याही गयी 18 वर्षीया विवाहिता ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली. घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के निसन्दरा गांव में बीते सोमवार की देर रात्रि के दौरान घटित हुई है.सूचना पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिये किशनगंज भेज दिया है. घटनास्थल पर ही मृतका के मायके पक्ष की शिकायत को देखते हुए उसके शौहर तबरेज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है. उधर मामले के बाबत मृतिका की मां असलेमा खातून ने घटना के लिये ससुराल वालों की प्रताड़ना को जिम्मेदार ठहराया है.

पुलिस को दिये शिकायत में जिक्र किया है कि दान- दहेज के चक्कर में शौहर तबरेज एवम सास उजाला बेगम व ननद तहसिना परवीन ने साजिश के बीच बेटी फरजाना बेगम की मारपीट कर हत्या कर दी एवं इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. मृतका के शरीर पर मारपीट व जख्म के निशान से इस बात के संकेत मिलते हैं.

इससे पहले भी मृतका को दहेज को लेकर बार-बार प्रताड़ित किया जाता था. थानाध्यक्ष महफूज आलम ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत को देखते हुए पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में जुटी है. मामले के आरोपी मृतिका के पति तबरेज को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस मामले की गहन छानबीन व आगे की कारवाई में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन