ट्रक व टैंकर की टक्कर में उप चालक की मौत

Updated at : 27 Apr 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक व टैंकर की टक्कर में उप चालक की मौत

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समीप एनएच 31 पर मंगलवार की सुबह ट्रक व टैंकर की आमने समाने हुई टक्कर में उप चालक की मौत हो गयी. चालक भागने में सफल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय की ओर से महेशखूंट जा रही टैंकर को सामने से आ रही ट्रक ने ठोकर मार […]

विज्ञापन

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समीप एनएच 31 पर मंगलवार की सुबह ट्रक व टैंकर की आमने समाने हुई टक्कर में उप चालक की मौत हो गयी. चालक भागने में सफल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय की ओर से महेशखूंट जा रही टैंकर को सामने से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया. जिसके कारण दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया.

थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक उपचालक भागलपुर जिले के जगदीशपुर गांव का रहने वाला है. ट्रक पर लिखे नंबर से ट्रक मालिक को सूचना दी गयी है. उनहोंने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. सड़क पर से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन