परीक्षा कैंसिल हुई, तो डीएम को देना होगा जवाब

खगड़िया : 14 फरवरी से शुरु होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा हर हाल में कदाचार मुक्त होगी. बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने सभी जिले के डीएम/एसपी को पत्र भेज कर कदाचारमुक्त इंटर परीक्षा संचालन की तैयारी पूरी कर लेने का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव ने साफतौर पर कहा है कि परीक्षार्थियों […]
खगड़िया : 14 फरवरी से शुरु होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा हर हाल में कदाचार मुक्त होगी. बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने सभी जिले के डीएम/एसपी को पत्र भेज कर कदाचारमुक्त इंटर परीक्षा संचालन की तैयारी पूरी कर लेने का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव ने साफतौर पर कहा है कि परीक्षार्थियों के भविष्य के हित में हर हाल में परीक्षा कदाचारमुक्त होनी चाहिये. जिसके बाद डीएम जय सिंह ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर कदाचारमुक्त इंटर परीक्षा आयोजित करने के लिये आवश्यक टास्क सौंपा है. यदि किसी परीक्षा केंद्र पर कदाचार, अनुशानसहीनता,
लापरवाही के कारण परीक्षा कैंसिल करना पड़ता है तो संबंधित जिले के डीएम को जवाब देना होगा. ऐसी स्थिति में डीएम अपने स्तर से जांच बाद इसके लिये जिम्मेवार को चिह्नित करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि किस स्तर से लापरवाही बरती गयी. इसके अलावा प्रश्नपत्र चार से 12 फरवरी तक सभी जिले के डीएम को उपलब्ध करवा दिये जायेंगे. जिसे बैंक या कोषागार में सुरक्षित रखने को कहा गया है. परीक्षा के दिन संबंधित विषय के प्रश्नपत्र मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में केंद्राधीक्षक या उनके विशेष दूत को दिया जायेगा. साथ ही प्रश्नपत्र को सुरक्षित परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




