रजिस्टर टू से नहीं होगा छेड़छाड़, विवाद में कमी

खगड़िया : गड़बड़ी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने राजस्व विभाग को हाइटेक बनाने की योजना बनाई है. इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने इसके लिए रजिस्टर टू का स्कैनिंग कर सीडी बनाने का निर्देश दिया है. इसके तहत कहीं भी सीडी को लोग घर बैठे देख सकते हैं. […]
खगड़िया : गड़बड़ी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने राजस्व विभाग को हाइटेक बनाने की योजना बनाई है. इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने इसके लिए रजिस्टर टू का स्कैनिंग कर सीडी बनाने का निर्देश दिया है. इसके तहत कहीं भी सीडी को लोग घर बैठे देख सकते हैं. बार-बार रजिस्टर टू से छेड़छाड़ एवं जमाबंदी से लेकर दाखिल खारिज कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से विभाग ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने का निर्णय लिया है. इसके लिए दो एक्सपर्ट की टीम पटना से अगले सप्ताह आएगी. टीम के द्वारा स्कैनिंग के लिए कुछ कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




