गंदगी फैलायी, तो लगेगा जुर्माना

खगड़िया : मानसी पीएचसी प्रभारी पर महिला चिकित्सक द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच के लिये गठित टीम में फेरबदल किया जायेगा. प्रभात खबर में जांच टीम पर उठ रहे सवाल के संदर्भ में प्रकाशित खबर पर एक्शन लेते हुए डीएम जय सिंह ने सिविल सर्जन को जांच टीम में एक महिला अधिकारी को शामिल […]
खगड़िया : मानसी पीएचसी प्रभारी पर महिला चिकित्सक द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच के लिये गठित टीम में फेरबदल किया जायेगा. प्रभात खबर में जांच टीम पर उठ रहे सवाल के संदर्भ में प्रकाशित खबर पर एक्शन लेते हुए डीएम जय सिंह ने सिविल सर्जन को जांच टीम में एक महिला अधिकारी को शामिल करने का निर्देश दिया है. साथ ही आरोप के घेरे में आये मानसी पीएचसी प्रभारी से जांच टीम में शामिल एक अधिकारी डॉ. केएम प्रसाद की नजदीकी की चर्चा भी जोर-शोर है.
ऐसे में जांच रिपोर्ट पर सवालिया निशान खड़ा होने की आशंका को देखते हुए डॉ केएम प्रसाद को टीम से हटा कर दूसरे अधिकारी को शामिल किया जा सकता है. इधर, जांच के लिये गठित जांच टीम की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक संबंधित महिला चिकित्सक से पूछताछ तक नहीं की जा सकी है. हां, दिखाने के लिये जांच टीम मानसी पीएचसी जरूर पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




