मंदिर में दलित को प्रवेश करने से रोका एक गिरफ्तार

Published at :15 Aug 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
मंदिर में दलित को प्रवेश करने से रोका एक गिरफ्तार

लोगों को समझाती पुलिस. खगड़िया : मानसी थाना अंतर्गत पश्चिमी ठठा पंचायत के बख्तियापुर गांव में दलित को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया. पुलिस के समझाने के बाद जाम हटाया गया. पीड़ित के आवेदन पर मानसी थाना में तीन महिला सहित सात लोगों […]

विज्ञापन

लोगों को समझाती पुलिस.

खगड़िया : मानसी थाना अंतर्गत पश्चिमी ठठा पंचायत के बख्तियापुर गांव में दलित को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया. पुलिस के समझाने के बाद जाम हटाया गया. पीड़ित के आवेदन पर मानसी थाना में तीन महिला सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मंदिर में प्रसाद चढ़ाने से कर दिया मना
बख्तियारपुर गांव निवासी अंकित दास भगवती मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गये थे, जहां उसे प्रसाद चढ़ाने से मना कर दिया गया. इसके विरोध में अंकित के साथ दर्जनों लोगों ने एनएच-31 को ठठा गांव के समीप जाम कर दिया. पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ.
क्या कहते हैं एसपी
एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपी अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि शेष बचे लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिये गये हैं.
विरोध में लोगों ने किया एनएच-31 जाम
तीन महिला सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन