प्रेमी संग गायब हुई महिला थाना पहुंची

Published at :17 Jul 2016 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी संग गायब हुई महिला थाना पहुंची

बेलदौर : थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत से तीन माह पूर्व प्रेमी के बहकावे मे घर से गायब हुई महिला पुलिस एवं परिजनों के दबाव के कारण तीन माह के बाद स्थानीय थाना में उपस्थित हुई. इस मामले में इसके पति ने ददरोजा गांव के आरोपी प्रेमी मिठु शर्मा के विरुद्ध थाने में कांड संख्या […]

विज्ञापन

बेलदौर : थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत से तीन माह पूर्व प्रेमी के बहकावे मे घर से गायब हुई महिला पुलिस एवं परिजनों के दबाव के कारण तीन माह के बाद स्थानीय थाना में उपस्थित हुई. इस मामले में इसके पति ने ददरोजा गांव के आरोपी प्रेमी मिठु शर्मा के विरुद्ध थाने में कांड संख्या 42/16 दर्ज करवाया था.

पुलिस उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बीते तीन माह से उक्त प्रेमी युगल की तलाश कर रहा था. लेकिन शनिवार की शाम महिला खुद थाना पहुंचकर पुलिस समेत परिजनों को भी चौका दिया. महिला ने पुलिस के समक्ष दिये गये बयान में बताया की वह यूपी में थी. खुद की मरजी से घर छोड़कर गयी थी. हालांकी इस मामले में आरोपी बनाये गये युवक की खोजबीन के लिए पुलिस उक्त महिला से पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि आरोपी युवक चार बच्चे का पिता है जबकि उक्त महिला भी छह बच्चों की मां है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन