सभी बूथों पर बनाये जायेंगे तीन-तीन सक्रिय सदस्य

खगड़िया : भाजपा के मंडल चुनाव प्रभारी प्रमंडल अध्यक्षों की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष रविश चंद्र की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जिला चुनाव प्रभारी सह बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए रविश ने कहा कि संगठन के पुर्नगठन के लिए बैठक बुलायी गयी है. चुनाव प्रभारी ने सभी […]
खगड़िया : भाजपा के मंडल चुनाव प्रभारी प्रमंडल अध्यक्षों की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष रविश चंद्र की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जिला चुनाव प्रभारी सह बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए रविश ने कहा कि संगठन के पुर्नगठन के लिए बैठक बुलायी गयी है.
चुनाव प्रभारी ने सभी बूथों पर कम से कम तीन सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा. बैठक में पूर्व से गठित मंडलों को कार्य और भौगोलिक दृष्टि से संगठन के विस्तार के लिए विभक्त करने पर बल दिया गया. वहीं नये मंडल का गठन करने का भी निर्णय लिया गया.
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, कंचल पटेल, अभय कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद, जिला महामंत्री शत्रुध्न भगत, करुणेश मिश्र, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत रजक, सुनी चौरसिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अश्चनी कुमार सिंह, महिला मोरचा अध्यक्ष सुमिता देवी राय, मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी, विजय कुमार यादव, गोपाल चौधरी, अनिल सोनी मंडल, अनंत चौधरी आदि उपस्थित थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




