आक्रोश : रेल यात्रियों ने किया स्टेशन अधीक्षक का घेराव

खगड़िया : स्थानीय जंकशन के रेल अधिकारी की गलती के कारण बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन हादसा टल गया, जबकि आक्रोशित रेल यात्री ने स्टेशन अधीक्षक का घेराव किया. मिली जानकारी के अनुसार सहरसा से समस्तीपुर जाने वाली सवारी गाड़ी 55559 के तीन नंबर प्लेट फार्म पर आने की घोषणा की गयी थी, लेकिन […]
खगड़िया : स्थानीय जंकशन के रेल अधिकारी की गलती के कारण बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन हादसा टल गया, जबकि आक्रोशित रेल यात्री ने स्टेशन अधीक्षक का घेराव किया. मिली जानकारी के अनुसार सहरसा से समस्तीपुर जाने वाली सवारी गाड़ी 55559 के तीन नंबर प्लेट फार्म पर आने की घोषणा की गयी थी, लेकिन ट्रेन तीन नंबर प्लेटफार्म के बदले एक नंबर प्लेट फार्म पर आ गयी.
यात्रियों ने बताया कि जब रेल यात्रियों को ट्रेन आने की सही जानकारी नहीं दी जायेगी तो अप्रिय घटना घटेगी. इस दौरान लोगों के आक्रोश को देख स्टेशन अधीक्षक छिप गये. इसके बाद मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










