खगड़िया गोशाला में गड़बड़ी

Published at :24 Mar 2015 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया गोशाला में गड़बड़ी

खगड़िया: खगड़िया गोशाला समिति में व्यापक गड़बड़ी का खुलासा है . जांच में यह बातें सामने आयी है कि समिति में सब कुछ ठीक नहीं है. यहां काम नियमों के अनुसार नहीं बल्कि गोशाला समिति के मंत्री एवं प्रबंधक की मनमानी चलती है. जांच के वित्तीय अनियमितता एवं घोर लापरवाही का खुलासा हुआ है. प्रमंडलीय […]

विज्ञापन
खगड़िया: खगड़िया गोशाला समिति में व्यापक गड़बड़ी का खुलासा है . जांच में यह बातें सामने आयी है कि समिति में सब कुछ ठीक नहीं है. यहां काम नियमों के अनुसार नहीं बल्कि गोशाला समिति के मंत्री एवं प्रबंधक की मनमानी चलती है. जांच के वित्तीय अनियमितता एवं घोर लापरवाही का खुलासा हुआ है. प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर गोशाला के कई कार्यो की जांच हुई है. गोशाला समिति के ही एक पुराने सदस्य महेश्वर प्रसाद सिंह ने आवेदन देकर समिति के मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाये थे.

विभागीय सूत्र के मुताबिक जांच के अधिकांश आरोप सही था. इसके बाद एसडीओ सह गोशाला समिति के अध्यक्ष सुनील ने डीएम को मंत्री प्रदीप दहलान तथा लाल मोहन प्रसाद के विरुद्ध डीएम को रिपोर्ट भेजी है. तथा गोशाला के मंत्री से स्पष्टीकरण की मांग की है.

जांच में क्या है
मिली जानकारी के मुताबिक एसडीओ ने कार्यपालक दंडाधिकारी से जांच कराकर डीएम को जांच रिपोर्ट भेजी है. जांच पदाधिकारी ने अपने जांच में गोशाला समिति के मंत्री तथा प्रबंधक पर नियम विपरीत कार्य करने की बातें कहीं है. जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि लाखों रुपये की लागत से गोशाला परिसर में अवस्थित जजर्र भवन का निर्माण नियम विपरीत तरीके से कराया गया है.

कार्यकारिणी समिति से न तो निर्माण की स्वीकृति ली गयी थी. यही नहीं तकनीकी व प्रशासनिक स्वीकृति भी नहीं ली गयी थी और न ही प्राक्कलन बनाया गया. गोशाला को मिलने वाले वार्षिक चंदा का कोई लेखा खोजा रखा जाता है. जांच पदाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गोशाला की रोकड़ पंजी पर इसे दर्ज नहीं किया गया है. गोशाला को अंकेक्षण बातें 6 वर्षो से नहीं कराया जा रहा है . जांच के क्रम में जांच पदाधिकारी को यह जानकारी दी गयी कि अंकेक्षक का स्थानांतरण हो चुका है. जिस कारण अंकेक्षण नहीं कराया जाता है . जिस पर जांच पदाधिकारी ने अपनी टिप्पणी दी है कि गोशाला का अंकेक्षण नहीं कराना मंत्री के मनमानी का घोतक है क्योंकि मंत्री ने समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ को इसकी सूचना नहीं दी है. इसके अलावा गोशाला के गाय, बछड़ों के लिए क्रय की जाने वाली भूसा, चुन्नी, भुस्सी, दाना, खल्ली में भी मनमानी की जाती है. जांच रिपोर्ट में कहा गया है उक्त सामग्री के क्रय में गोशाला के मंत्री एवं प्रबंधक के द्वारा मनमानी तरीके से की जाती है . क्योंकि इसका कोई लेखा जोखा नहीं है. आवेदक ने अपने आवेदन पत्र में कहा था कि शहर में अवस्थित गोशाला के एक भवन को मंत्री द्वारा अपने करीबियों को किराये पर दिया गया है. 40 वर्ष पूर्व इनलोगों को यह भवन किराये पर दिया गया था.0 तथा 30 वर्ष से उसमें रह रहे लोगों से किराया नहीं लिया जा रहा है. जांच में जांच पदाधिकारी ने इस आरोप को भी सत्य बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन