बलुवाही में बाजार संपर्क पथ किया जाम

Updated at :20 Feb 2015 10:56 AM
विज्ञापन
बलुवाही में बाजार संपर्क पथ किया जाम

खगड़िया: जिला मुख्यालय में यूरिया की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने गुरुवार को भी जम कर हंगामा किया. यूरिया के किल्लत के परेशान किसानों ने बलुवाही में बाजार संपर्क पथ को जाम किया. यह जाम सुबह से शाम तक लगा रहा. बताया जाता है कि सभी पदाधिकारी के व्यस्त रहने के कारण किसानों को […]

विज्ञापन

खगड़िया: जिला मुख्यालय में यूरिया की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने गुरुवार को भी जम कर हंगामा किया. यूरिया के किल्लत के परेशान किसानों ने बलुवाही में बाजार संपर्क पथ को जाम किया. यह जाम सुबह से शाम तक लगा रहा. बताया जाता है कि सभी पदाधिकारी के व्यस्त रहने के कारण किसानों को कोई सुनने नहीं आया.

इससे किसानों का गुस्सा और परवान चढ़ गया. जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि पूरा जिला यूरिया की किल्लत से परेशान है. इस कारण प्रतिदिन जिले से लेकर प्रखंड तक किसान आंदोलन के लिए सड़क पर आ रहे हैं.

जाम कर रहे किसानों ने बताया कि अभी अगर फसल को यूरिया नहीं मिली तो फसल पूरी तरह से नष्ट हो जायेगा. किसानों ने जिलाधिकारी से यूरिया उपलब्ध कराये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन