आवास सहायक को फंसाने की मिल रही धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2015 12:05 AM
बेलदौर: प्रखंड क्षेत्र के इतमादी पंचायत के आवास सहायक को बिचौलिया द्वारा फंसाने की बार- बार धमकी दी जा रही है. इस संदर्भ में स्थानीय मुखिया योगेंंद्र मंडल व आवास सहायक सुधांशु कुमार ने बताया कि प्रधान सचिव के निर्देशानुसार आम सभा कर योग्य लाभुकों का चयन किया गया व प्रथम किस्त की 35 हजार […]
बेलदौर: प्रखंड क्षेत्र के इतमादी पंचायत के आवास सहायक को बिचौलिया द्वारा फंसाने की बार- बार धमकी दी जा रही है. इस संदर्भ में स्थानीय मुखिया योगेंंद्र मंडल व आवास सहायक सुधांशु कुमार ने बताया कि प्रधान सचिव के निर्देशानुसार आम सभा कर योग्य लाभुकों का चयन किया गया व प्रथम किस्त की 35 हजार मंे 20 हजार की निकासी करवा कर कार्य करवाने को कहा.
आवास सहायकों ने कहा कि बिचौलिये द्वारा लाभुकों से अवैध उगाही करने व कार्य पूरा नहीं करने वाले लाभुक को भी शेष राशि भुगतान करने को लेकर दबाव बनाया जाता है. इसकी शिकायत उपविकास आयुक्त की समीक्षा बैठक में की गयी थी. प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की गुहार लगायी थी. कहते हैं बीडीओ बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि आवास सहायक व लाभार्थियों की शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










