10 चौकीदारों को मिला नियुक्ति पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 11:02 PM
खगडि़या : जिले के दस चौकीदारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र दिया गया. शुक्रवार को डीएम राजीव रोशन ने अपने कार्यालय में इन चौकीदारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. विभागीय जानकारी के मुताबिक तीन माह के भीतर इन सभी लोगों को अनुकंपा के तहत स्वीकृति दी गयी है. नियुक्ति पत्र वितरण […]
खगडि़या : जिले के दस चौकीदारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र दिया गया. शुक्रवार को डीएम राजीव रोशन ने अपने कार्यालय में इन चौकीदारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. विभागीय जानकारी के मुताबिक तीन माह के भीतर इन सभी लोगों को अनुकंपा के तहत स्वीकृति दी गयी है.
नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान डीएम ने सभी नव नियुक्त चौकीदारों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने को कहा. मौके पर उन्होंने दस दिनों में अपने-अपने अंचलों में योगदान करने को भी कहा. शुक्रवार को विजय कुमार साह, हरेराम सदा, मनोज कुमार, चिरंजीव कुमार, मो नौशाद, नीतीश कुमार, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सोहेब बैठा, मुकेश कुमार को डीएम ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र दिया. इस अवसर पर एसडीओ सुनील, सामान्य शाखा के प्रभारी संजीव चौधरी, कार्यालय अधीक्षक इंद्रजीत कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










