मंदिर में लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट स्थित गायत्री मंदिर में रविवार की देर रात चोरों ने चोरी ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात के साथ अन्य सामान की चोरी कर ली. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चोर मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे ग्रिल के बीच छोटी सी जगह […]

विज्ञापन
खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट स्थित गायत्री मंदिर में रविवार की देर रात चोरों ने चोरी ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात के साथ अन्य सामान की चोरी कर ली. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चोर मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे ग्रिल के बीच छोटी सी जगह से मंदिर के अंदर दाखिल हुए. इसके बाद सबसे पहले पुजारी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और चोरी कर ली.
सुबह चला पता : घटना का पता सभी लोगों को सुबह तब चला जब सुबह पुजारी रामनंद ओझा उठ कर पूजा-अर्चना की तैयारी के लिए रूम से बाहर आने की कोशिश करने लगे तो कमरा बाहर से बंद था.
इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दी. शोर को सुन नीचे सोये हुए दूसरे पुजारी ने ऊपर आकर उनका दरवाजा खोला और मंदिर के पट को जैसे ही खोला दोनों पुजारी आवाक रह गये. बताया जाता है कि मंदिर के अंदर से मुकुट के अलावा दान पेटी में रखे नकद राशि के अलावा अन्य जेवरात की भी चोरी हुई है.
इसी मंदिर से थोड़ी दूर पर दूसरी मंदिर से चोरों ने दान पेटी ही उड़ा ली. घटना के संबंध में नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मुकुट आर्टिफिशियल था. चोरी की घटना की सूचना पर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. पुजारी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन