सज-धज कर तैयार ठाकुरबाड़ी

परबत्ता : भादो कृष्ण पक्ष कृष्णाष्टमी 14 अगस्त को है. इसको लेकर विभिन्न मंदिरों के अलावा घर घर में तैयारी जोरों पर है. कृष्णाष्टमी व्रत सनातन धर्म के लिए अनिवार्य है . जिन्हें मोह रात्रि अष्टमी व्रत भी कहा जाता है. समाज के सभी वर्गों के लोग भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को अपनी शक्ति के […]
परबत्ता : भादो कृष्ण पक्ष कृष्णाष्टमी 14 अगस्त को है. इसको लेकर विभिन्न मंदिरों के अलावा घर घर में तैयारी जोरों पर है. कृष्णाष्टमी व्रत सनातन धर्म के लिए अनिवार्य है . जिन्हें मोह रात्रि अष्टमी व्रत भी कहा जाता है. समाज के सभी वर्गों के लोग भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को अपनी शक्ति के अनुसार मनाते हैं. संसारपुर निवासी पंडित अजयकांत ठाकुर बताते हैं कि महिला, पुरुष 14 अगस्त को सुबह से मध्य रात्रि यानी 12 बजे तक उपवास रखेंगे. आधी रात को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा.
विभिन्न मंदिरों में इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. कुछ मंदिरों में रात के 12 बजे गर्भ से जन्म लेने के प्रतीक स्वरूप खीरा चीर कर बालगोपाल की लीला,भजन, गोविंद उत्सव मनाते हैं. उपवास करने वाले भक्तों को कृष्णाष्टमी की रात्रि में ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप अवश्य करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




