विदेशी शराब के साथ एक धराया

Updated:
विज्ञापन

अमदाबाद : अमदाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. उसके विरूद्ध स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम के संशोधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना […]

विज्ञापन

अमदाबाद : अमदाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. उसके विरूद्ध स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम के संशोधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल से बैग में छुपाकर शराब ला रहे एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने विदेशी शराब के साथ पालटोला निवासी भूपाल पाल के पुत्र सोनू को गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि आरोपी गोविंदपुर महानंदा बांध से गिरफ्तार किया गया है. इसके पास मौजूद बैग से 180 एमएल के चार बोतल एवं 375 एमएल के दो बोतल विदेशी शराब व 600 एमएल के तीन बोतल स्प्रिट बरामद हुआ है. बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर अमदाबाद थाने में नई उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 119/16 दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन