मतदाता सूची से नाम गायब, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के कनुआ टोला के मतदाता सूची से कई मतदाताओं के नामों को अलग कर दिया गया है. जिस कारण वहां के निवासियों में काफी ज्यादा रोष व्याप्त है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने विगत विधान सभा में इसी क्षेत्र से अपने मताधिकार का प्रयोग […]

विज्ञापन

कटिहार : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के कनुआ टोला के मतदाता सूची से कई मतदाताओं के नामों को अलग कर दिया गया है. जिस कारण वहां के निवासियों में काफी ज्यादा रोष व्याप्त है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने विगत विधान सभा में इसी क्षेत्र से अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. फिर किस आधार पर अब मतदाता सूची से उनका नाम अलग कर दिया गया है. स्थानीय निवासियों ने बताया

कि इस बाबत सूचना एसडीओ कार्यालय को भी दी गयी है. वे लोग काफी असमंजस की स्थिति में है कि क्या उन्हें निगम चुनाव में मतदान करने का अवसर दिया जायेगा या नहीं. इस मौके पर मुनि लाल उरांव, केशव उरांव, जवाहर उरांव, राजेंद्र उरांव, सुर्जी देवी, सिबरो देवी, सावित्री देवी, शिबू सादा, मेघिया देवी, कैलू सादा, रूकमणि देवी, कल्लू सादा, तिलिया देवी, सामो देवी, गुणाधर सादा, किरण देवी समेत कई अन्य ने जिला प्रशासन से शिकायत की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन