शराब का सेवन करते चार गिरफ्तार
कटिहार : शराब सेवन को लेकर चार लोगों को रविवार को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद अवर निरीक्षक मो सिराज, संजय कुमार ने रोशना ओपी के सहयोग से क्षेत्र के सीमा चौक, शाहनगर, गौड़ीपुर और खोजहाटी हाट में छापेमारी की. छापेमारी अभियान में चार लोगों को पुलिस ने शराब […]
कटिहार : शराब सेवन को लेकर चार लोगों को रविवार को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद अवर निरीक्षक मो सिराज, संजय कुमार ने रोशना ओपी के सहयोग से क्षेत्र के सीमा चौक, शाहनगर, गौड़ीपुर और खोजहाटी हाट में छापेमारी की. छापेमारी अभियान में चार लोगों को पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार लोगों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गयी. वहीं शराब पीने के आरोप में तीन और लोगों को ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गयी, लेकिन उनमें जांच रिपोर्ट निल मिली. इस कारण उनलोगों को छोड़ दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों को उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










