एक सप्ताह से स्कूलों में एमडीएम बंद होने की रफ्तार हुई तेज
कटिहार : जिले में 1100 से अधिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद होने से शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने लगा है. विद्यालय में एमडीएम के बंद होने की वजह से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी घटने लगी है. पिछले एक सप्ताह से विद्यालयों में एमडीएम बंद होने की रफ्तार तेज होने लगी है. खाद्यान्न नहीं रहने की […]
कटिहार : जिले में 1100 से अधिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद होने से शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने लगा है. विद्यालय में एमडीएम के बंद होने की वजह से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी घटने लगी है. पिछले एक सप्ताह से विद्यालयों में एमडीएम बंद होने की रफ्तार तेज होने लगी है. खाद्यान्न नहीं रहने की वजह से विद्यालयों में एमडीएम बंद है, जबकि कुछ विद्यालयों में राशि, रसोइया व अन्य कारणों से एमडीएम बंद है.
स्थानीय एमडीएम कार्यालय की मानें तो केंद्र सरकार द्वारा खाद्यान्न का आवंटन नहीं किये जाने से जिले के विद्यालयों में एमडीएम बंद होने लगा है. सूत्रों की मानें तो अनुश्रवण व निगरानी सहित समय पर विभागीय रिपोर्टिंग नहीं होने की वजह से खाद्यान्न के आवंटन में अड़चन आती है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को पका हुआ गरम खाना दिये जाने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गयी है. बड़े पैमाने पर विद्यालय में एमडीएम बंद होना सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










