उम्मीदवारों की गतिविधियों पर रहेगी आयोग की नजर
कटिहार : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्देश जारी किया है. इस बीच आयोग ने पंचायत आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता भी जारी किया है. आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता उम्मीदवारों, सरकारी विभागों […]
कटिहार : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्देश जारी किया है. इस बीच आयोग ने पंचायत आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता भी जारी किया है. आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता उम्मीदवारों,
सरकारी विभागों व कर्मियों तथा पंचायत के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के लिए है. पंचायत चुनाव अधिसूचना जारी होते ही आदर्श चुनाव संहिता प्रभावी हो जायेगा. आयोग ने 27 पेज में आदर्श आचार संहिता के तहत विषय चिन्हित किये हैं. चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद उसका अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाना है. आदर्श आचार संहिता के तहत अभ्यर्थी, समर्थकों व सरकारी विभाग के कर्मचारी को दिशा निर्देश भी दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










