अवैध उगाही से आक्रोशित हुए ग्रामीण
आबादपुर : विद्युतीकरण के नाम पर प्रत्येक घर से 500 रुपया की मांग करने तथा लाखों की अवैध उगाही से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक कॉमरेड महबूब आलम के नेतृत्व में आबादपुर-बारसोई पथ को घंटों जाम कर दिया तथा दोषी ठेकेदार व बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की. मामला बारसोई प्रखंड अंतर्गत […]
आबादपुर : विद्युतीकरण के नाम पर प्रत्येक घर से 500 रुपया की मांग करने तथा लाखों की अवैध उगाही से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक कॉमरेड महबूब आलम के नेतृत्व में आबादपुर-बारसोई पथ को घंटों जाम कर दिया तथा दोषी ठेकेदार व बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की.
मामला बारसोई प्रखंड अंतर्गत लगुआ पंचायत के पांचबडि़या व बेराहखोर ग्राम वासियों से संबंधित है. ग्राम वासियों के अनुसार उक्त गांवों में विद्युतीकरण से संबंधित कंपनी एनआरगो के ठेकेदार विरेंद्र शर्मा तथा बिचौलिया अब्दुल शमद व अब्दुल रउफ के द्वारा बिजली उपलब्ध कराने के लिए घर पीछे पांच सौ रुपये की मांग की जा रही है. अन्यथा बिजली से महरूम रहने की बात कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










