मंदिरों में भी होगा चहारदीवारी का निर्माण
कटिहार : ऐसे मंदिर जो सार्वजनिक घोषित किये जा चुके हैं अथवा वर्ष 1960 के पहले निर्माण किया गया हो और उसे चाहरदिवारी से नहीं घेरा गया हो तो सरकार ऐसे मंदिरों के लिए ‘बिहार मंदिर चाहरदिवारी निर्माण निधि योजना 2015’ को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. बिहार सरकार के विधि विभाग […]
कटिहार : ऐसे मंदिर जो सार्वजनिक घोषित किये जा चुके हैं अथवा वर्ष 1960 के पहले निर्माण किया गया हो और उसे चाहरदिवारी से नहीं घेरा गया हो तो सरकार ऐसे मंदिरों के लिए ‘बिहार मंदिर चाहरदिवारी निर्माण निधि योजना 2015’ को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
बिहार सरकार के विधि विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए इसे जिला पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी है. दरअसल, सरकार को लगातार यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि मंदिरों से बहुमूल्य मूर्ति, मुकुट, छत्र, आभूषण आदि की चोरी में कोई कमी नहीं हो रही है. सरकार यह मान रही थी कि ऐसे मंदिर चाहरदिवारी के अभाव में असुरक्षित रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










