प्रधानाध्यापिका को दी गयी विदाई फोटो 12 कैप्सन-विदाई समारोह के मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापिका भारती झा एवं अन्य प्रतिनिधि, कटिहारउत्क्रमित मध्य विद्यालय हवाई अड्डा की प्रधानाध्यापिका भारती झा के अवकाश ग्रहण के उपरांत विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता शिक्षिका गौरी सिन्हा ने की. भारती झा ने मौके पर कहा कि 1981 में शिक्षक के रूप में योगदान दिया था. इसके बाद विभिन्न विद्यालयों क्रमश: सर्वासा, बरबन्ना एवं बनिया टोला मध्य विद्यालय में सेवा देते हुए 2005 में उत्क्रमित विद्यालय हवाई अड्डा में प्रधानाध्यापिका के रूप में योगदान दिया. उन्होंने कहा कि अपने जीवन का लगभग 34 वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में दिया है. मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव सीमा मुंशी, विद्यालय के शिक्षक एवं गणमान्य लोग एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
BREAKING NEWS
प्रधानाध्यापिका को दी गयी विदाई
प्रधानाध्यापिका को दी गयी विदाई फोटो 12 कैप्सन-विदाई समारोह के मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापिका भारती झा एवं अन्य प्रतिनिधि, कटिहारउत्क्रमित मध्य विद्यालय हवाई अड्डा की प्रधानाध्यापिका भारती झा के अवकाश ग्रहण के उपरांत विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता शिक्षिका गौरी सिन्हा ने की. भारती झा ने मौके पर कहा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement