कटिहार. कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन (इंटक) के डेहरिया स्थित कार्यालय का उद्घाटन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह 22 अप्रैल को करेंगे. उक्त आशय की जानकारी देते हुए यूनियन के प्रदेश महामंत्री सह जिला सत्यापन समिति (श्रम संसाधन केंद्र) के सदस्य अर्जुन यादव ने बताया कि कार्यालय के खुल जाने से श्रमिकों को श्रम संसाधन विभाग की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होगा. वहीं श्रमिकों में जागरूकता भी आयेगी. उधर इंटक प्रदेश अध्यक्ष ने भी कार्यालय उद्घाटन करने के लिए आने का न्योता स्वीकार कर लिया. उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए यूनियन के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार महतो, सविता देवी, प्रकाश हांसदा, राजकुमार यादव, सुभाष चंद्र मंडल, मोनिका मरांडी, राजकुमार चौधरी, गणेश प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर मंडल, सिकंदर मंडल, गीता देवी, सीता देवी, मीना देवी, पुतुल देवी, नंदनी देवी, कमली देवी, योगेंद्र कुमार मेहता, शंकर पासवान, कपिल देव पासवान, नितेश शर्मा, मो रफीक तैयारी में जुटे हुए हैं.
इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
कटिहार. कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन (इंटक) के डेहरिया स्थित कार्यालय का उद्घाटन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह 22 अप्रैल को करेंगे. उक्त आशय की जानकारी देते हुए यूनियन के प्रदेश महामंत्री सह जिला सत्यापन समिति (श्रम संसाधन केंद्र) के सदस्य अर्जुन यादव ने बताया कि कार्यालय के खुल जाने से श्रमिकों को श्रम संसाधन […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement