22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

डूबने से छात्रा की मौत

प्रतिनिधि, बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के जलकर बालूगंज गांव में 13 वर्षीय छात्रा प्रियंका कुमारी का पोखर में नहाने के क्रम में डूब जाने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका अपनी मां पिंकी देवी के साथ पोखर में नहानी गयी थी. मां कपड़ा धोने में व्यस्त थी. इसी […]

प्रतिनिधि, बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के जलकर बालूगंज गांव में 13 वर्षीय छात्रा प्रियंका कुमारी का पोखर में नहाने के क्रम में डूब जाने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका अपनी मां पिंकी देवी के साथ पोखर में नहानी गयी थी. मां कपड़ा धोने में व्यस्त थी. इसी क्रम में बेटी के डूब जाने से मृत्यु हो गयी. बचाने के क्रम में मां की हालत भी गंभीर हो जाने से सालमारी के निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है. मृतका के पिता राकेश कुमार उर्फ पप्पू ने बताया कि प्रियंका कुमारी एकलौती पुत्री थी. वह वर्ग सात में पढ़ती थी. बेटी के निधन पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. एकमात्र पुत्री के निधन पर गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है. वहीं समाजसेवी लालू रजक, मो शाहिद हुसैन, मो एकबाल हुसैन आदि ने अनुमंडल पदाधिकारी डॉ महेंद्र पाल से आपदा राहत कोश से परिजनों को तत्काल राहत दिये जाने की मांग की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें