फोटो नं. 31 कैप्सन-बैठक में उपस्थित पूर्व सांसद व भाजपा कार्यकर्ता बरारी . पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी ने बरारी प्रखंड के गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की गति एवं संगठनात्मक विषय पर चर्चा किया. श्री चौधरी ने बताया प्रदेश में भाजपा द्वारा 75 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. बरारी विधानसभा में 75 हजार साधारण सदस्य को सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक सौ सदस्य बनाने होंगे. तभी वे भाजपा के सक्रिय सदस्य बन पायेंगे. उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को राज्य के सभी प्रखंड में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी. जिसमें संगठन मजबूती, चुनावी अभियान, जनहित से जुड़े मुद्दे को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी. अतिपिछड़ों के नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर 23 जनवरी को पटना में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आगमन हो रहा है. जिसमें बिहार प्रदेश के भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शरीक होंगे. इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी मनोज गुप्ता, साहित्यकार श्यामदेव श्यामल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, वरिष्ठ नेता गौरीशंकर चौधरी, कृष्णमोहन साह, कोषाध्यक्ष उमेश चौरसिया, निगम चौधरी, बैजनाथ साह, निलाभ राय सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
BREAKING NEWS
भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर की गयी चर्चा
फोटो नं. 31 कैप्सन-बैठक में उपस्थित पूर्व सांसद व भाजपा कार्यकर्ता बरारी . पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी ने बरारी प्रखंड के गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की गति एवं संगठनात्मक विषय पर चर्चा किया. श्री चौधरी ने बताया प्रदेश में भाजपा द्वारा 75 लाख […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement