19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

संर्पक यात्रा की तैयारी को लेकर की गयी बैठक

प्रतिनिधि, कटिहारजिला जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का बैठक गुरुवार को स्थानीय कोसी निरीक्षण भवन में हुई. मुख्य अतिथि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बादल, बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष चंदेश्वर चंद्रवंशी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आनंदी मंडल उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीकांत मंडल ने की. 21 नवंबर को पूर्व […]

प्रतिनिधि, कटिहारजिला जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का बैठक गुरुवार को स्थानीय कोसी निरीक्षण भवन में हुई. मुख्य अतिथि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बादल, बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष चंदेश्वर चंद्रवंशी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आनंदी मंडल उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीकांत मंडल ने की. 21 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपर्क यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई. प्रदेश अध्यक्ष श्री बादल ने कहा नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों के लिए सबसे अधिक कार्य किया है. आज अतिपिछड़ा समाज के लोग महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं. बैठक में मुख्य रूप से शिवनंदन मंडल, गणेश मंडल, पिंटू चंद्रवंशी, मांगन मुखिया, पंकज मंडल, आदित्य कुमार, विनय मंडल, अशोक मंडल, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र कुमार मंडल, विनोद कुमार, डॉ गिरिधर प्रसाद, विद्यासागर प्रसाद, धीरेंद्र शर्मा, किशोर कुमार, ध्रुव कुमार, विपलेश कुमार मंडल आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें