आरपीएफ ने 35 अवैध हॉकर को पकड़ा

कटिहार : रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए आरपीएफ कमांडेट के निर्देश पर कटिहार प्लेटफार्म एवं रेलवे परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 35 अवैध भेंडर को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ कमांडेट राजेंद्र बाबू राव के निर्देश पर आरपीएफ अवर निरीक्षक एसएस मीणा के नेतृत्व में आरपीएफ ने बुधवार को रेलवे प्लेटफार्म […]
कटिहार : रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए आरपीएफ कमांडेट के निर्देश पर कटिहार प्लेटफार्म एवं रेलवे परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 35 अवैध भेंडर को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ कमांडेट राजेंद्र बाबू राव के निर्देश पर आरपीएफ अवर निरीक्षक एसएस मीणा के नेतृत्व में आरपीएफ ने बुधवार को रेलवे प्लेटफार्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर, चाय, पान, गुटका, सिगरेट, पेपर सहित खान पान की अन्य सामग्री अवैध रूप से बेचने के आरोप में 35 अवैध भेंडरों को गिरफ्तार किया. आरपीएफ ने पकड़े गये भेंडरों को आरपीएफ स्टेशन लेकर आये. तदोपरांत उसे रेलवे दंडाधिकारी धमेंद्र सिंह के यहां प्रस्तुत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




