स्काॅर्पियो की टक्कर से सात वर्षीय बच्चे की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 6:44 AM
कोढ़ा (कटिहार) : थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 फुलवरिया चौक के समीप अज्ञात स्काॅर्पियो की टक्कर से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व लोगों को […]
कोढ़ा (कटिहार) : थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 फुलवरिया चौक के समीप अज्ञात स्काॅर्पियो की टक्कर से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व लोगों को समझाने बुझाने में जुट गयी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा बीडीओ, सीओ सहित कई थाना के थानाध्यक्ष व पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे तथा लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया.
नवाबगंज गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह का सात वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार सड़क किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान पूर्णिया की ओर से कुर्सेला की तरफ जा रही एक अज्ञात स्काॅर्पियो ने बच्चे को टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक स्काॅर्पियो लेकर फरार हो गया. ठोकर लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. घटना को देख स्थानीय लोगों ने मृतक कृष्णा के परिजनों को सूचित किया. इधर आक्रोशित लोगों व बच्चे के परिजनों
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










