रुक गयी ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2018 6:38 AM
कटिहार : राज्य सरकार के आदेश पर शुरू किये गये ऑनलाइन म्यूटेशन की सुविधा फिलहाल बंद है. बताया जाता है कि जमाबंदी में कई तरह की त्रुटियां होने की वजह से ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है. उल्लेखनीय है कि राज्य के विभिन्न जिलों में चिन्हित अंचलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत […]
कटिहार : राज्य सरकार के आदेश पर शुरू किये गये ऑनलाइन म्यूटेशन की सुविधा फिलहाल बंद है. बताया जाता है कि जमाबंदी में कई तरह की त्रुटियां होने की वजह से ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है. उल्लेखनीय है कि राज्य के विभिन्न जिलों में चिन्हित अंचलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया शुरु की गयी थी.
प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसमें कई तरह की शिकायतें आने लगी. जिसकी वजह से राज्य सरकार ने फिलहाल ऑनलाइन म्यूटेशन परिक्रिया रोक दी है. स्थानीय अधिकारियों की माने तो ऑनलाइन म्यूटेशन के पूर्व जमाबंदी के रजिस्टर-2 को डाटा एंट्री किया जाना था. डाटा इंट्री किया भी गया. पर इसमें काफी त्रुटि आ गयी थी. जिसकी वजह से रजिस्टर-2 के डाटा इंट्री का सत्यापन का कार्य शुरू किया गया है. सत्यापन होने के बाद रजिस्टर-2 को फिर से सिस्टम में अपलोड किया जायेगा.
उसके बाद ही ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया शुरू हो सकेगी. उल्लेखनीय है कि डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में फिलहाल सदर अंचल को लिया गया है. इसके सफलता के बाद जिले के सभी अंचल में भू-अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन किया जायेगा. इसके तहत न केवल डिजिटल जमाबंदी रजिस्टर टू की व्यवस्था होगी. बल्कि दाखिल खारिज भी ऑनलाइन होगी. यह भी कोशिश की जा रही है कि जमीन का नक्शा भी उनके खाता, खेसरा, चौहद्दी के साथ ऑनलाइन उपलब्ध हो. इस तरह की व्यवस्था कटिहार में शुरू कर दी गयी है. इसी के तहत कटिहार सदर अंचल में डिजिटल नक्शा भी जमीन का उपलब्ध हो गया है. यह कोशिश की जा रही है कि भूस्वामी या कोई भी आम लोग कंप्यूटर या मोबाइल पर एक क्लिक के जरिये अपने भूमि का अवलोकन कर सकते है. इसके लिए एक एप्प विकसित किया जा रहा है. मध्यप्रदेश के तर्ज पर कटिहार व बिहार के अन्य जिलों में भू-अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण डिजिटलाइजेशन का काम शुरू किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










