जब्त किये वाहन 8.48 लाख में बिके

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2017 6:16 AM

विज्ञापन

कार्रवाई . शराब के साथ पकड़े गये वाहनों को प्रशासन ने किया नीलाम 5.10 लाख था सुरक्षित मूल्य राशि कोष में जमा कटिहार : सरकार के आदेश की अवहेलना का लोगों को कितना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसका उदाहरण शहर के राजेंद्र स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित वाहनों की नीलामी में देखने को […]

विज्ञापन

कार्रवाई . शराब के साथ पकड़े गये वाहनों को प्रशासन ने किया नीलाम

5.10 लाख था सुरक्षित मूल्य राशि कोष में जमा
कटिहार : सरकार के आदेश की अवहेलना का लोगों को कितना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसका उदाहरण शहर के राजेंद्र स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित वाहनों की नीलामी में देखने को मिली. मद्य निषेध अधिनियम के आरोप में जब्त वाहनों को सरकार ने दूसरे को सीधे तौर पर नीलाम कर दिया. संभवत: अब लोग शराब से तौबा कर लें. राज्य सरकार के निर्देश पर बिहार मद्य निषेध अधिनियम में जब्त वाहनों की मंगलवार को डीएम के निर्देश पर कटिहार राजेंद्र स्टेडियम में नीलामी की गयी. इसके तहत कटिहार जिले में भारी संख्या में शराब के साथ मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, ऑटो सहित अन्य चार पहिया वाहन जब्त किया गये थे.
सरकार थानाें में जब्त वाहनों को नीलाम करने का निर्देश जारी किया. इसके आलोक में डीएम मिथिलेश मिश्रा के दिशा निर्देश पर जिले के थानों में जब्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शहर के राजेंद्र स्टेडियम में आरंभ की गयी. मौके पर डीएम मिथलेश मिश्र, एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन, डीटीओ अरविंद पंकज, डीपीआरओ ब्रजेश कुमार विकल के अलावा नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू, सहायक थानाध्यक्ष अंजय अमन, बलरामपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, कुरसेला थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, रोशना ओपी प्रभारी अमृत लाल वर्मन, दिनेश कुमार, अमदाबाद थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
सुरक्षित मूल्य से डेढ़ गुना अधिक राशि मिली
विज्ञापन के अनुसार, राजेंद्र स्टेडियम में 21 वाहनों को नीलाम किया गया. इसमें 19 भिन्न-भिन्न कंपनियों की बाइक, एक ऑटो, एक ट्रेलर व डाला शामिल थे. डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जब्त वाहनों का आकलन कर उसका सुरक्षित मूल्य तय किया था. नीलाम वाहनों की सुरक्षित मूल्य 5.10 लाख रुपये था. नीलामी के दौरान इसमें भाग लेने वालों ने सुरक्षित मूल्य से अधिक बोली लगाकर नीलाम किये गये वाहनों को अपने नाम कराया. इसमें सुरक्षित मूल्य 5.10 लाख से डेढ़ गुना अधिक राशि 8.48 लाख रुपये परिवहन विभाग को प्राप्त हुआ.
उधर, नीलामी देखने पहुंचे लोग आपस में बात कर रहे थे कि अब तो लोगों को चेत जाना चाहिए. अगर शराब नहीं छोड़ी तो पूरे परिवार को उसकी सजा भुगतनी पड़ेगी. लोग कह रहे थे कि जिसके घर से शराब बरामद होगी उसका भी घर नीलाम हो जायेगा, तो उसका परिवार तो सड़क पर ही आ जायेगा. इसलिए लोगों को अब तो शराब से तौबा कर ही लेना चाहिए,
राजेंद्र स्टेडियम में चली नीलामी की प्रक्रिया
डीएम व एसपी भी मौके पर रहे माैजूद
कुछ नीलामी में भाग लेने, तो बड़ी संख्या में प्रक्रिया देखने पहुंचे लोग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन