दो एकड़ में बनेगा बाल परवरिश संस्थान
भभुआ सदर: कैमूर जिले में अब उन लावारिस बच्चों को अब अपने ही जिले में लालन-पालन की सुविधा जल्द ही मिलने जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा इस सार्थक प्रयास के लिए पहल शुरू कर दी गयी है और बाल परवरिश संस्थान के लिए समाज कल्याण विभाग को प्रस्ताव भी बना कर भेज दिया गया […]
संस्थान के जल्द निर्माण हेतु जिलाधिकारी स्तर से सरकार को लिखा गया है. गौरतलब है कि परवरिश योजना के तहत अब तक जिले में पाये जानेवाले विभिन्न लावारिसों की देखभाल के लिए जिले में कोई संस्थान नहीं है. दिसंबर 2016 से पहले ऐसे सभी बच्चों को परवरिश के लिए चाइल्ड लाइन के माध्यम से गया भेज दिया जाता था. लेकिन, जिला प्रशासन की ही विशेष पहल पर दिसंबर 16 में मुख्यालय में एक विशिष्ट दत्तक संस्थान का संचालन किराये के मकान में आरंभ कराया गया.
यहां फिलहाल कुल चार बच्चों की परवरिश की जा रही है. साथ ही, इसमें रह रहे सभी बच्चों को फिलहाल एनजीओ के माध्यम से सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है. समय-समय पर इन बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सीय सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है. इस संबंध में जिला बाल संरक्षण समिति कैमूर के सहायक निदेशक सह वरीय उप समाहर्ता केके उपाध्याय ने बताया कि जिले में पहला बाल परवरिश संस्थान बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










