युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, एफआइआर दर्ज

Updated:
विज्ञापन

भभुआ कार्यालय : भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर शनिवार को भभुआ महिला थाने में पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक परमालपुर गांव की एक युवती 10 अक्तूबर की रात वीसीआर देख कर […]

विज्ञापन

भभुआ कार्यालय : भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर शनिवार को भभुआ महिला थाने में पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक परमालपुर गांव की एक युवती 10 अक्तूबर की रात वीसीआर देख कर घर लौट रही थी.

इसी क्रम में अलगू पासवान के घर के पास रामभोग पाल, जवाहिर पासवान व शिश कुमार सिंह नामक युवक उसे लेकर अलगू पासवान के घर में घुस गये व उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया. इसी दरम्यान पीड़िता के चिल्लाने पर उसके परिवार वाले वहां पहुंचे तब तक उक्त तीनों आरोपी वहां से फरार हो गये. इसे लेकर शनिवार को पीड़िता ने महिला थाने में उक्त तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल जांच के साथ-साथ मामले की जांच शुरु कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन