रिटायर्ड कर्मी के खाते से 50 हजार रुपये निकाले
भभुआ (सदर) : एक प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड कर्मचारी से साइबर ठगों ने फर्जी तरीके से करीब 50 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली. पीड़ित कर्मचारी शहर के वार्ड नंबर एक के बबन लाल श्रीवास्तव ने नगर थाने में सोमवार की रात इस फर्जी निकासी की जानकारी आवेदस्से के मार्फत पुलिस को देते हुए […]
भभुआ (सदर) : एक प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड कर्मचारी से साइबर ठगों ने फर्जी तरीके से करीब 50 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली. पीड़ित कर्मचारी शहर के वार्ड नंबर एक के बबन लाल श्रीवास्तव ने नगर थाने में सोमवार की रात इस फर्जी निकासी की जानकारी आवेदस्से के मार्फत पुलिस को देते हुए बताया कि उन्होंने अभी हाल में पीएनबी में नया खाता खुलवाया था और अभी पांच दिन पहले ही उन्हें बैंक का एटीएम कार्ड प्राप्त हुआ था.
पीड़ित कर्मी ने बताया है कि सोमवार की रात नौ बजे अचानक उसके मोबाइल पर उनके पीएनबी बैंक खाते से रुपये निकाले जाने के मैसेज आने लगे. इस दौरान 11 बार में लगभग 49,892 रुपये निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आया. इसके बाद कर्मी ने तत्काल बैंक एटीएम को बंद करने के लिए बैंक के कस्टमर केयर सपोर्ट अधिकारी को फोन किया, तब तक साइबर ठग उनके खाते से रात नौ बजे से 9.25 बजे तक रुपये निकालते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










