शिवपुर में बिजली की चिनगारी से छह घर राख, हजारों की क्षति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
10 बीघे की फसल भी जली भभुआ (सदर) : भभुआ प्रखंड के शिवपुर गांव में सोमवार को बिजली तार के आपस में टकराने से निकली चिनगारी ने करीब छह घरों को राख कर दिया. अगलगी की इस घटना में 10 बीघे में लगी फसल भी जल कर राख हो गयी व मवेशी भी जल गये. […]
विज्ञापन
10 बीघे की फसल भी जली
भभुआ (सदर) : भभुआ प्रखंड के शिवपुर गांव में सोमवार को बिजली तार के आपस में टकराने से निकली चिनगारी ने करीब छह घरों को राख कर दिया. अगलगी की इस घटना में 10 बीघे में लगी फसल भी जल कर राख हो गयी व मवेशी भी जल गये. हालांकि, आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था. अगलगी की यह घटना दोपहर एक बजे के आसपास की है.
शिवपुर गांव के बिगन बिंद के घर के ऊपर से गुजरे बिजली तार से निकली चिनगारी से घर में आग पकड़ ली. देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया व विगन बिंद के अगल-बगल स्थित गुलाब बिंद, सोमारू बिंद, मंदा बिंद, रमायण बिंद, शंभु बिंद व लोचन आदि के घरों को अपने चपेट में ले लिया. वह तो गनीमत थी कि जले हुए सभी घरों के लोग गांव में स्थित अपने दूसरे घर में थे.
वरना, भीषण आग की चपेट में वे भी आ सकते थे. इन सभी घरों में रखे हजारों रुपये के सामान भी राख हो गये. इस घटना में विगन बिंद के चार हजार रुपये व लोचन बिंद के वृद्धा पेंशन के रखे चार हजार रुपये नकद भी जल गये. घटना की सूचना पर सीओ आदित्य नारायण सिंह सहित अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची व नुकसान का अंदाजा लगाते हुए सरकार से मिलने वाले मुआवजा का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










