जियो टैगिंग के बाद भी लाभुकों को नहीं मिल रही प्रोत्साहन राशि
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शौचालय का निर्माण करा लोग लगा रहे कार्यालय का चक्कर चांद : स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालय की स्थिति काफी बदतर है. शौचालय बने चार माह से एक वर्ष हो गया. लेकिन उसकी प्रोत्साहन राशि अभी तक लाभुकों के खाते में नहीं गयी है. इसके चलते लाभुक प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट […]
विज्ञापन
शौचालय का निर्माण करा लोग लगा रहे कार्यालय का चक्कर
चांद : स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालय की स्थिति काफी बदतर है. शौचालय बने चार माह से एक वर्ष हो गया. लेकिन उसकी प्रोत्साहन राशि अभी तक लाभुकों के खाते में नहीं गयी है. इसके चलते लाभुक प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. विकास मित्र व आवास सहायकों को जियो टैगिंग करने की जिम्मेवारी दी गयी है, जो बिचौलिये कि भूमिका में नजर आ रहे हैं. लाभुक प्रेमचंद साह, जियाछी देबी ने कहा कि चार माह से ज्यादा जियो टैगिंग किये हो गया.
लेकिन अभी तक राशि खाते में नहीं आ पायी है. कई बार प्रखंड कार्यालय में भी संपर्क किया गया. फार्म देख कर लोगों ने कहा कि आपका स्वीकृत है, लेकिन अभी तक खाते में रुपये नहीं आये. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने कहा कि प्रखंड में अब तक कुल 3700 शौचालयों का जियो टैगिंग कराया गया है. उसके खाते में राशि भेजी जा रही है. उसमें से 692 जियो टैगिंग अस्वीकृत हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










