हर दरवाजे पर महिलाएं सीएम की उतारेंगी आरती
मोहनिया सदर : मोहनिया प्रखंड की पानापुर पंचायत के अहिनौरा गांव में विकास यात्रा पर आगामी 12 जनवरी को आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत की तैयारी ग्रामीणों द्वारा जोर-शोर से की जा रही है. उनके आगमन की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है. उनके स्वागत में […]
मोहनिया सदर : मोहनिया प्रखंड की पानापुर पंचायत के अहिनौरा गांव में विकास यात्रा पर आगामी 12 जनवरी को आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत की तैयारी ग्रामीणों द्वारा जोर-शोर से की जा रही है. उनके आगमन की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है. उनके स्वागत में किसी तरह की कमी न रह जाये.
इसके लिए युवा विकास संघ, अहिनौरा द्वारा 46 सदस्यीय तीन टीमों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गयी है. मुख्यमंत्री का आगमन अहिनौरा के लोगों के लिए भगवान राम के चौदह वर्ष बाद वनवास से अयोध्या वापसी से कम नहीं होगा, जिस तरह श्रीराम के आगमन पर अयोध्या नगरवासियों ने पूरे नगर में दीप जला कर उत्सव का आयोजन किया था. ठीक उसी तरह सीएम नीतीश कुमार के अहिनौरा आगमन की पूर्व संध्या पर यानी गुरुवार की शाम पूरे गांव में दीप जलाया जायेगा.
इसकी जानकारी देते हुए युवा विकास संघ, अहिनौरा के अंशुमान सिंह ने बताया कि गांव के सभी घरों में दीपावली मनायी जायेगी. मुख्यमंत्री का आगमन भगवान राम की अयोध्या वापसी से कम नहीं होगा. क्योंकि, हमारे सूबे के मुखिया राजधानी से चल कर हमलोगों के बीच आयेंगे. इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है. हम सब अपने अतिथि के स्वागत के लिए पलकें बिछाये उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










