कुदरा पीएचसी का भी किया निरीक्षण
कुदरा : प्रखंड स्थित पीएचसी का गुरुवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने निरीक्षण किया. पीएचसी में निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड में बेडों पर नये चादर देख मंत्री ने महिला मरीजों से पूछा कि बेड पर चादर पहले से है या अभी लगा है. एक मरीज ने बताया कि नया चादर […]
कुदरा : प्रखंड स्थित पीएचसी का गुरुवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने निरीक्षण किया. पीएचसी में निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड में बेडों पर नये चादर देख मंत्री ने महिला मरीजों से पूछा कि बेड पर चादर पहले से है या अभी लगा है. एक मरीज ने बताया कि नया चादर आज सुबह ही डाला गया है. इस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को बुला कर निर्देश दिये कि बेडों पर साफ सुथरा चादर हमेशा रहना चाहिए. वहीं, एक्स-रे रूम की खस्ता हालत देख उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
जांच के क्रम में मंत्री ने पीएचसी के सभी विभागों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था के साथ मरीजों का स्वास्थ्य जांच के साथ अच्छे इलाज करने का आदेश दिये. संविदा पर कार्यरत एएनएम ने मंत्री को रोक कर समान काम के बदले समान वेतन मिलने की अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की. इस पर मंत्री ने कर्मचारियों को काम पर लौटने के साथ ही कहा कि इस विषय पर सरकार विचार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










