पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से कैदी भागा, एसपी आवास के पास पकड़ाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चोरी के आरोप में सीजीएम कोर्ट में पेशी के लिए लायी थी चैनपुर पुलिस हथकड़ी सहित भागने को शक होने पर एएसआइ ने पकड़ा भभुआ कार्यालय : मोटर चोरी के आरोप में चैनपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया जीतन बिंद उर्फ लाला रविवार को पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से भाग निकला. इसके बाद भभुआ थाने […]
विज्ञापन
चोरी के आरोप में सीजीएम कोर्ट में पेशी के लिए लायी थी चैनपुर पुलिस
हथकड़ी सहित भागने को शक होने पर एएसआइ ने पकड़ा
भभुआ कार्यालय : मोटर चोरी के आरोप में चैनपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया जीतन बिंद उर्फ लाला रविवार को पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से भाग निकला. इसके बाद भभुआ थाने के एएसआइ मनोज कुमार ने उसे जयप्रकाश चौक के पास दबोचा लिया, जिसके बाद उसकी कोर्ट में पेशी हुई. जानकारी के अनुसार, उक्त चोर रस्सा सहित हथकड़ी लेकर भाग रहा था, जिसे देख एएसआइ मनोज कुमार ने उसे शक के आधर पर पकड़ लिया.
शनिवार को चैनपुर पुलिस ने जीतन बिंद उर्फ लाला को नरांव गांव से चोरी किये गये मोटर के साथ दुलहरा के प्राइवेट स्कूल में मोटर चोरी के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े जाने पर उसे गिरफ्तार किया था. उसके पास से नरांव गांव से चोरी की गयी मोटर व एक बाइक बरामद की गयी थी. रविवार को सीजीएम कोर्ट में उसे पेशी के लिए लाया गया था. कोर्ट में पेशी के दौरान मौका मिलते ही रस्सा लगे हथकड़ी के साथ वह कचहरी परिसर से एसपी आवास होते हुए जयप्रकाश चौक की तरफ भागने लगा.
इस दौरान एएसआइ मनोज कुमार सिपाही परीक्षा का ड्यूटी कर बाइक से लौट रहे थे. उन्होंने एसपी आवास के सामने देखा कि जीतन उर्फ लाला हथकड़ी लिए भाग रहा है. शक होने पर उन्होंने बाइक छोड़ उसे धर दबोचा, जिसके बाद उन्हें पता चला कि कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा दे भाग रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










