बदल रहा है मौसम, रहें सावधान, बच्चों का रखें ख्याल
भभुआ सदर : इन दिनों गरमी जा रही है और सुबह व रात के समय ठंड आ रही है. ऐसे मौसम में वातावरण में नमी होती है. इसलिए उसमें कई तरह के कीटाणु या वैक्टिरिया पनपने लगते हैं, जो कई प्रकार की बीमारियों की वजह भी बनते हैं. इसलिए इस बदल रहे मौसम में सावधानी […]
भभुआ सदर : इन दिनों गरमी जा रही है और सुबह व रात के समय ठंड आ रही है. ऐसे मौसम में वातावरण में नमी होती है. इसलिए उसमें कई तरह के कीटाणु या वैक्टिरिया पनपने लगते हैं, जो कई प्रकार की बीमारियों की वजह भी बनते हैं. इसलिए इस बदल रहे मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत होती है. खास कर बच्चों का खास ध्यान रखने की जरूरत है.
बदलते मौसम के मद्देनजर खाने को अच्छी तरह से ढक कर रखें, जिससे बाहरी प्रदूषण के साथ ही उसे मक्खी-मच्छरों से भी बचाया जा सके. ज्यादातर बीमारियों के फैलने का कारण मक्खी-मच्छर ही होते हैं. सदर अस्पताल के डॉ विनय कुमार तिवारी बताते हैं कि बासी खाना इस मौसम में सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदेह होता है. यह मौसम वायरल बुखार सहित सर्दी खांसी का होता है, अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं या टीबी से पीड़ित हैं, तो आप भी इस वायरल के प्रभाव में आ सकते हैं. क्योंकि, इस मौसम के वायरस कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमतावालों पर अपना असर छोड़ने में सफल हो जाते हैं.
सावधानियां न बरती जाएं और बुखार लगातार जारी रहे, तो निमोनिया या फेफड़े में संक्रमण की समस्या हो सकती है. इस मौसम में थोड़ी गरमी बढ़ने के साथ ही लोग कई बार फ्रिज के पानी का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं, जो खतरनाक हो सकता है. इससे गला तो खराब हो ही सकता है. सर्दी-खांसी की समस्या भी हो सकती है. जितना हो सके फलों और सलाद का इस्तेमाल करें. इम्यूनिटी बढ़ानेवाली चीजों को खाना इस मौसम में ज्यादा अच्छा रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










