ग्रामीणों ने पीडीएस डीलर पर लगाया मनमानी का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ नगर : राशन-केरोसिन के वितरण में पीडीएस डीलरों की मनमानी रूकने का नाम नहीं ले रही. इस क्रम में नया मामला भगवानपुर प्रखंड की कसेर पंचायत का है, जहां ग्रामीणों ने पीडीएस डीलर फुलेंद्र चौबे पर राशन-केरोसिन के वितरण में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को आवेदन दिया है. इस मामले […]
विज्ञापन
भभुआ नगर : राशन-केरोसिन के वितरण में पीडीएस डीलरों की मनमानी रूकने का नाम नहीं ले रही. इस क्रम में नया मामला भगवानपुर प्रखंड की कसेर पंचायत का है, जहां ग्रामीणों ने पीडीएस डीलर फुलेंद्र चौबे पर राशन-केरोसिन के वितरण में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को आवेदन दिया है.
इस मामले में पंचायत की मुखिया प्रियंका देवी ने भी डीलर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की बात कही है. ग्रामीणों का कहना है कि डीलर द्वारा नियमित रूप से हर माह का राशन-केरोसिन नहीं दिया जाता. खाद्यान्न में घटतौली करना डीलर की नियती बन चुकी है. इतना ही नहीं निर्धारित रेट से ज्यादा पर राशन-केरोसिन दिया जाता है. कई उपभोक्ताओं का राशन कार्ड भी छुपा कर रख लिया गया है.
इसकी शिकायत किये जाने पर डीलर द्वारा अपशब्द का प्रयोग व राशन नहीं दिये जाने की धमकी दी जाती है. इस मामले में ग्रामीणों ने पीडीएस डीलर के विरुद्ध न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है. इस दौरान संतोष चौबे, कैलाश बिंद, विंध्याचली देवी, लक्ष्मीना देवी, रामसूरत बिंद, कोमल चौबे आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










