60 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

देसरी : चांदपुरा ओपी की पुलिस ने बुधवार की देर रात इजरा विशनपुरा गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने साठ लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार ब्रह्मदेव राय इजरा विशनपुर गांव का रहनेवाला है. पुलिस उससे पूछताछ करने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया. जानकारी के […]

विज्ञापन

देसरी : चांदपुरा ओपी की पुलिस ने बुधवार की देर रात इजरा विशनपुरा गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने साठ लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार ब्रह्मदेव राय इजरा विशनपुर गांव का रहनेवाला है. पुलिस उससे पूछताछ करने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार,

चांदपुरा ओपी ओपी अध्यक्ष सरफराज अहमद को गुप्त सूचना मिली थी कि इजरा विशनपुर गांव में चोरी-छिपे देशी शराब की बिक्री की जा रही है. पुलिस ने वहां छापेमारी की और एक प्लास्टिक के गैलन से पचास लीटर एवं दूसरे गैलन से 10 लीटर देशी शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन