चाय फेंक कर सगे भाई को किया जख्मी
जहानाबाद : शहर के सट्टी मोड़ के समीप दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई ने खौलती चाय बदन पर फेंककर अपने भाई को बुरी तरह जख्मी कर दिया. इस सिलसिले में शांति नगर मुहल्ले के निवासी जख्मी युवक रंजन कुमार के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, […]
जहानाबाद : शहर के सट्टी मोड़ के समीप दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई ने खौलती चाय बदन पर फेंककर अपने भाई को बुरी तरह जख्मी कर दिया. इस सिलसिले में शांति नगर मुहल्ले के निवासी जख्मी युवक रंजन कुमार के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें उसके भाई राजा प्रसाद को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
एफआइआर में घायल रंजन ने कहा है कि वह सट्टी मोड़ के समीप दुकान चलाता है. उसका भाई राजाप्रसाद भी उसी स्थान पर चाय की गुमटी चलाता है. सुबह जब वह अपनी दुकान के पास था, तो उसके भाई गाली देना शुरू किया. विरोध करने पर गरम चाय उसकी पीठ पर फेंक दी, जिससे वह बुरी तरह जल गया. इसके बाद लोहे के रॉड से सिर पर मार कर घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










