दुर्घटना के बाद जागा प्रशासनिक अमला
जहानाबाद नगर : जिला मुख्यालय की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण आये दिन होने वाली दुर्घटना के बाद प्रशासन की संवेदना जाग गयी है. बुधवार की देर शाम सड़क पर अतिक्रमण के कारण उंटा सब्जी मंडी के समीप हुई दुर्घटना के बाद प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया. प्रशासन के […]
जहानाबाद नगर : जिला मुख्यालय की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण आये दिन होने वाली दुर्घटना के बाद प्रशासन की संवेदना जाग गयी है. बुधवार की देर शाम सड़क पर अतिक्रमण के कारण उंटा सब्जी मंडी के समीप हुई दुर्घटना के बाद प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया.
प्रशासन के वरीय अधिकारी डीएम एवं एसपी ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस संबंध में गहनता से विचार-विमर्श किया .तत्पश्चात नगर प्रशासन तथा अनुमंडल पदाधिकारी के अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. वरीय अधिकारियों का निर्देश मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ. नवल किशोर चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशफाक अंसारी तथा नप के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार के साथ शहर में निकले तथा सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को दो घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी. इस दौरान पदाधिकारियों की टीम ने अरवल मोड़, उंटा सब्जी मंडी, काको मोड़, मलहचक मोड़ आदि घूम-घूमकर
अतिक्रमणकारियों को चेताया कि दो घंटे के अंदर अगर सड़क को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही उनसे जुर्माने की वसूली की जायेगी. चेतावनी के दो घंटे के बाद नप प्रशासन जेसीबी के साथ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाना आरंभ कर दिया. नप प्रशासन पुलिस प्रशासन के सहयोग से उंटा सब्जी मंडी से लेकर काको रोड तक के इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया. इस दौरान सड़क पर लगे कई ठेले व खोमचे को हटाया गया तथा अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी गयी कि अगर आगे भी उनके द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण किया गया तो कठोर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










