11 हजार वोल्ट का तार गिरने से युवक की मौत, सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2019 5:34 AM
जहानाबाद : जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी बालकेश्वर प्रसाद का पुत्र गजेंद्र कुमार उर्फ रिजु की मौत करेंट लगने से हो गयी. परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, लेकिन चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. पहले तो परिजन शव को लेकर अपने गांव जाने […]
जहानाबाद : जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी बालकेश्वर प्रसाद का पुत्र गजेंद्र कुमार उर्फ रिजु की मौत करेंट लगने से हो गयी. परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, लेकिन चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. पहले तो परिजन शव को लेकर अपने गांव जाने लगे लेकिन बाद में आक्रोशित परिजनों ने शव को सदर अस्पताल के मेन गेट के पास एनएच 83 पर रखकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम से आवागमन प्रभावित हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










