अवैध वेंडरों से रेलयात्रियों की बढ़ी परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2018 5:04 AM
जहानाबाद : दानापुर रेलमंडल का एक प्रमुख पटना-गया रेलखंड के ट्रेनों के यात्री कष्टकर यात्रा करने पर विवश हैं. उनकी परेशानी अवैध वेंडरों की मनमानी से है. दो-चार नहीं बल्कि 50-60 की संख्या में अनाधिकृत ढंग से खाद्य और पेय पदार्थ बेचने वाले वेंडर सक्रिय हैं, जिस पर नियंत्रण करने की फिक्र रेल पुलिस को […]
जहानाबाद : दानापुर रेलमंडल का एक प्रमुख पटना-गया रेलखंड के ट्रेनों के यात्री कष्टकर यात्रा करने पर विवश हैं. उनकी परेशानी अवैध वेंडरों की मनमानी से है. दो-चार नहीं बल्कि 50-60 की संख्या में अनाधिकृत ढंग से खाद्य और पेय पदार्थ बेचने वाले वेंडर सक्रिय हैं, जिस पर नियंत्रण करने की फिक्र रेल पुलिस को नहीं है.
चेकिंग अभियान चलाकर धरपकड़ नहीं किये जाने से अवैध वेंडरों की संख्या दिनों-दिन बढ़ते ही जा रही है. झुंड के झुंड लगभग सभी ट्रेनों में चलने वाले वेंडरों के अड़ियल रवैये से यात्रियों के समक्ष जटिल स्थिति रहती है. खासकर पैसेंजर ट्रेन के यात्री ज्यादा परेशान रहते हैं. अब आरपीएफ पोस्ट पर नये इंस्पेक्टर और रेल थाने में नये थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया है, जिनसे सहूलियत मिलने की यात्रियों में उम्मीद जगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










