एटीएम कार्ड बदल कर उड़ाये सवा चार लाख रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2017 4:54 AM
विज्ञापन
जमीन बेच कर जमा की थी बैंक में रकम दो दिन बाद मिली रुपये निकासी की सूचना जहानाबाद : भेलावर ओपी क्षेत्र के नवादा गांव के मधुकर सिंह की पत्नी आशा सिंह 15 नवंबर को अस्पताल मोड़ के समीप संचालित एसबीआई के एक एटीएम से पैसा निकालने आयी थी. दोपहर करीब 1:30 से लेकर 2:30 […]
विज्ञापन
जमीन बेच कर जमा की थी बैंक में रकम
दो दिन बाद मिली रुपये निकासी की सूचना
जहानाबाद : भेलावर ओपी क्षेत्र के नवादा गांव के मधुकर सिंह की पत्नी आशा सिंह 15 नवंबर को अस्पताल मोड़ के समीप संचालित एसबीआई के एक एटीएम से पैसा निकालने आयी थी. दोपहर करीब 1:30 से लेकर 2:30 के करीब में महिला एटीएम के पास पैसा निकालने के लिए कतार में खड़ी थी. जब पैसा नहीं निकला तो उक्त महिला ने एटीएम के समीप खड़े एक युवक से पैसा निकालने के लिए मदद मांगी. इसके बदले युवक ने उक्त महिला को झांसा देकर उसी बैंक का दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया. इसका खुलासा तब हुआ जब 17 नवंबर को उक्त महिला के मोबाइल पर पैसा निकासी का मैसेज पहुंचा.
महिला की मानें तो उसका मोबाइल खराब था, इस वजह से वह मैसेज नहीं देख पा रही थी. मोबाइल ठीक होते ही जब मैसेज आने लगा और उस पर जब महिला की नजर गयी तो हैरान रह गयी. दो दिनों के दरम्यान महिला के एकाउंट से बारी-बारी से 4 लाख 10 हजार 740 रुपये से खरीदारी और निकासी कर ली गयी. घटना के बाद महिला जब अपने बैंक से खाता का स्टेटमेंट देखा तो रोने लगी. कलपते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उक्त रकम जमीन बेच कर बैंक में जमा की थी. इस संबंध में महिला ने नगर थाने में आवेदन देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










