मीराबिगहा हॉल्ट पर ट्रेन से कट कर युवक ने दे दी जान
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेल थाने के मीराबिगहा हॉल्ट पर बुधवार की रात ट्रेन से कट कर 28 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली. शव की पहचान अभी नहीं हो पायी है. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची रेल थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए पोस्टमार्टम […]
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेल थाने के मीराबिगहा हॉल्ट पर बुधवार की रात ट्रेन से कट कर 28 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली. शव की पहचान अभी नहीं हो पायी है. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची रेल थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए पोस्टमार्टम कक्ष में रखा है.
युवक काले रंग का फुल पैंट और काले रंग का टी-शर्ट पहन रखा था. रेलवे ट्रैक के पास उसका हवाई चप्पल भी मिला है. गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे मीरा बिगहा हॉल्ट के बुकिंग क्लर्क जब ड्यूटी पर गये, तो रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश देख कर इसकी सूचना जहानाबाद रेल थाने को दी. युवक का धड़ पटरियों के बीच पड़ा था, जबकि उसका सिर कट कर ट्रैक से बाहर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










