नशे की हालत में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

Published at :21 Feb 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
नशे की हालत में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

गिद्धौर पुलिस ने थाना मोड़ के गिद्धौर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क से शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे एक शराबी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

गिद्धौर. गिद्धौर पुलिस ने थाना मोड़ के गिद्धौर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क से शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे एक शराबी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार गिद्धौर थाना के अवर निरीक्षक अनुज कुमार को क्षेत्र में गश्ती के दौरान शराब के नशे में धुत होकर एक युवक द्वारा हो-हंगामा करने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती के दौरान सशस्त्र बल के जवान रंजन रविदास, राजीव पासवान के साथ शराब के नशे में हंगामा कर पुलिस की गाड़ी को देख भागने के क्रम में रेलवे स्टेशन सड़क से पुलिस बल के सहयोग से पकड़ कर थाना लाया गया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत के संसारपुर गांव निवासी रंजीत तुरी पिता स्व. नागेश्वर तुरी के रूप में हुई है. पकड़े गए व्यक्ति के ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब के सेवन की जांच में पुष्टि होने पर उक्त युवक को थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन